{"_id":"5af1f33d4f1c1b320a8b8e3f","slug":"181525805885-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे जिले की बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे जिले की बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गंगा किनारे मिर्जापुर में मेन लाइन का जर्जर तार बदले जाने के कार्य के चलते मंगलवार को भदोही जिले की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। आधे जिले की बिजली पूरे 12 घंटे तक गुल रही। इसके बाद भी देर शाम तक बिजली के दर्शन नहीं हुए थे। इससे भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई और जनता में पानी के लिए हाहाकार मच गया। जिले में बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। मंगलवार को सुबह पांच बजे ही जिला मुख्यालय की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को सुबह पानी भी नहीं मिल पाया। पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते दिखे। लोगों को दूर से हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ा। जगह-जगह हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों के बीच किचकिच होती रही। बाद में पता चला कि गंगा के किनारे मिर्जापुर में मेन लाइन के तार को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके चलते बिजली आपूर्ति रोकी गई है। इसके बाद दोपहर में 12 बजे बिजली के दर्शन हुए। लेकिन, महज एक-डेढ़ घंटे के बाद ही फिर बिजली गुल हो गई। और शाम के सात बजे के बाद तक बिजली के दर्शन नहीं हो सके थे। इसके चलते लोगों को शाम को भी पानी नहीं मिल पाया। 44 डिग्री तापमान के बीच बिजली की लंबी कटौती से लोग बेहाल हो गए। सामान्य जनजीवन गर्मी और उमस से बेहाल हो गया। मेन लाइन तार में मरम्मत कार्य के चलते ज्ञानपुर के अलावा महराजगंज, ममहर, सहसेपुर, लालानगर, वहिदा, सीतामढ़ी उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि भदोही-मिर्जापुर सीमा पर पचेवरा और नेवढ़िया के बीच मेन लाइन का तार जर्जर हो गया है। उसे बदला जा रहा है। इसकी वजह से भदोही जिले की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। काम पूरा होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी। मिर्जापुर सीमा पर जर्जर तार मरम्मत का कार्य बुधवार को भी चलेगा। इससे बुधवार को भी दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
विज्ञापन