{"_id":"5acbd97b4f1c1b5f6b8b4acd","slug":"181523308923-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों नहीं दी जानकारी, जांच जारी0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों नहीं दी जानकारी, जांच जारी0
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में होटल रेडिसन प्रबंधन की भूमिका पुलिस के सवालों के घेरे में है। होटल के बार का मैनेजर और युवती के लिए कमरा उपलब्ध कराने वाला स्टाफ अब तक हुई विवेचना के अनुसार पुलिसिया कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
27 मार्च को होटल रेडिसन में बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत डॉ. आशुतोष अस्थाना ने निजी विमानन कंपनी की युवती को बिजनेस डील पर बातचीत के लिए बुलाया था। युवती का आरोप है कि होटल के बार में उसे बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और अर्धचेतना में होने पर डॉ. आशुतोष, इंडो-थाई विमानन कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र और ट्रेवल एजेंट आबिद ने दुराचार किया। फिलहाल तीनों आरोपी जिला जेल में निरुद्ध हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में आपराधिक षड्यंत्र की धारा को भी जोड़ा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट महेश कुमार पांडेय ने बताया कि अर्धचेतना की हालत में युवती थी तो पुलिस को सूचना न देकर तथ्यों को छिपाने की कोशिश की गई। समूचे मामले में फिलहाल बार मैनेजर और कमरा मुहैया कराने वाले स्टाफ की भूमिका सवालों के घेरे में हैं। दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले के तीन आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। होटल रेडिसन की भूमिका तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर तय की जाएगी और उसके अनुसार कैंट पुलिस कार्रवाई करेगी।