फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रिश्तों में संतुलन बनाएं, सकारात्मक सोचें

रिश्तों में संतुलन बनाएं, सकारात्मक सोचें

Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रिश्तों में संतुलन बनाएं, सकारात्मक सोचें
भदोही। नगर के सनबीम स्कूल में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में चल रहे अलविदा तनाव
विज्ञापन

शिविर में दूसरे दिन रविवार को प्रतिभागियों ने खुश रहने का संकल्प लिया। शिविर को संबोधित करते हुए पूनम बहन ने कहा कि इस अमूल्य जीवन का एक लक्ष्य बनाओ। जो लोग लक्ष्य बनाकर अथवा किसी उद्देश्य से जीते हैं उनका जीवन सफल होता है।
पूनम बहन ने लोगों को बताया कि खुशी जैसा खजाना नहीं, खुशी जैसा खुराक नहीं और खुशी जैसी कोई दवा नहीं। जिसका मन शांत रहता है उसकी बुद्धि शांत और स्थिर रहती है। खुशी परमात्मा का उपहार है। इसे नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है लेकिन खरीदना चाहोगे तो लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी नहीं मिलेगा। बताया कि मूल समस्या यह है कि अपनी खुशी दूसरों से तुलना करते हैं। सब कुछ पाने की इच्छा मत पालो। एक इच्छा पूरी होते ही दूसरी खड़ी हो जाती है। जीवन सांप-सीढ़ी का खेल है। इसमें असंतुलन होगा, अच्छा होगा, बुरा होगा, लाभ होगा, हानि होगी, स्वस्थ होंगे, बीमार होंगे। परिस्थितियों से न घबराएं क्योंकि सब दिन होत न एक समान। जान लें कि प्रतिकूल परिस्थिति है तो अनुकूल भी होनी है।
विज्ञापन

माता-पिता के साथ बच्चे भी शिविर में पहुंचे। आयोजकों द्वारा बच्चों को गुब्बारे भेंट किए गए। पूनम बहन ने बच्चों को भी खुश रहने का मंत्र दिया। उनसे प्रतिज्ञा कराई कि मैं भगवान का बच्चा हूं। खुशी मेरा खजाना है। मुझको खुश रहना ही है। अंत में लोगों को बताया कि शरीर में धमनियां सिकुड़ने से हृदय रोग होता है। आज यदि मन से राग-द्वेष निकाल दें। दूसरों का बुरा न सोचें, चिंता छोड़ खुशी का दामन थामें, तो कोई भी रोग नहीं होगा। मेडिटेशन के माध्यम से धमनियों को साफ करने का अभ्यास के बाद दूसरे दिन का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed