फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ज्ञानवापी में संकल्प के साथ आरंभ हुई पंचक्रोशी परिक्रमा

ज्ञानवापी में संकल्प के साथ आरंभ हुई पंचक्रोशी परिक्रमा

Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानवापी में संकल्प के साथ आरंभ हुई पंचक्रोशी परिक्रमा
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों के आने का सिललिसा आरंभ हो गया है। मणिकर्णिका घाट कुंड में स्नान के साथ ही शिवभक्तों की पंचक्रोशी यात्रा आरंभ हो गई। स्नान के उपरांत हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भारी संख्या में शिवभक्त पंचक्रोशी यात्रा के लिए निकल पड़े। कुंड में स्नान के बाद भक्त परिक्रमा का संकल्प लेने के लिए नंगे पांव ज्ञानवापी परिसर पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में पंडों की ओर से संकल्प दिलाए जाने के बाद श्रृंगार गौरी, बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन करके यात्री पुन: मणिकर्णिका घाट वापस लौट आए और यहां पर मणिकर्णेश्वर महादेव और सिद्धविनायक के दर्शन करते हुए वे पंचक्रोशी परिक्रमा पर निकल पड़े। यात्रीगण गंगा के किनारे चलते हुए अस्सी घाट होकर नगर में प्रवेश करते हैं, इसके बाद प्रथम पड़ाव कंदवा, द्वितीय पड़ाव भीमचंडी में दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके तीसरे पड़ाव रामेश्वर के लिए आगे बढ़ते हैं। मार्ग में विभिन्न मंदिरों में शिव पूजा करते हुए यात्रीगण शिवपुर क्षेत्र में स्थित चौथे पड़ाव पांचों पंडवा पहुंचते हैं। यहां पांचों पांडवों की मूर्तियां स्थापित हैं। यहां पर यात्रीगण द्रौपदी कुंड में स्नान करके पांडवों का दर्शन करते हैं तथा विश्राम के पश्चात अंतिम पड़ाव कपिलधारा की ओर अग्रसर होते हैं। यहाँ पर कपिलेश्वर महादेव की पूजा कर पुन: मणिकर्णिका घाट पहुँचकर परिक्त्रस्मा समाप्त करते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
लखनऊ में उठेगा खस्ताहाल पंचक्रोशी मार्ग का मुद्दा
वाराणसी। शहर उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल ने सोमवार को मणिकर्णिका घाट पर संकल्प लेकर पंचक्रोशी यात्रा आरंभ किया। यात्रा के दौरान विधायक ने आम दर्शनार्थियों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि सभी पड़ावों की स्थिति बदहाल है। किसी भी पड़ाव पर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त नहीं है। कहीं सड़क खराब है तो कहीं बिजली की व्यवस्था गड़बड़ है तो कहीं ठहरने का इंतजाम बेहतर नहीं है। स्वयंसेवी संस्थाओं ने हर जगह व्यवस्था संभाल रखी है। इस मुद्दे को लखनऊ में प्रदेश सरकार के सामने उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed