फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु, लगे जयकारे

शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु, लगे जयकारे

Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु, लगे जयकारे
भदोही। नगर के लोहराना गली स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में बुधवार को विधि विधान और मंत्रोचारण के बीच मृत्युंजय महादेव का सपरिवार प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा करने से पूर्व भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान भगवान शिव की सुंदर झांकी के साथ भक्तों ने भगवान के जयकाए लगाए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। मेन रोड से ठकुरा रोड होते हुए कटरा बाजार, अजीमुल्लाह चौराहा होते हुए यात्रा पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा को जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में पुरुषो से अधिक संख्या महिलाओ और बच्चों की रही। भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन

संकट हरण मंदिर में विधि विधान के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के संरक्षक कमलेश उमर वैश्य ने बताया कि भगवान शंकर, पार्वती, नंदी, गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। गुरुवार को रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, अध्यक्ष कमला शंकर विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, उमेशचंद्र विश्वकर्मा, अरुण कुमार विश्वकर्मा, कौशल गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, विनय गुप्ता, अरुण जायसवाल, विशाल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed