फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अभिलेख न देने पर लटकी धांधली की जांच

अभिलेख न देने पर लटकी धांधली की जांच

Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
अभिलेख न देने पर लटकी धांधली की जांच
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के सेमरा हरिकरनपुर गांव में विकास कार्यों में धांधली के आरोपों की जांच अभिलेख उपलब्ध न कराने की वजह से लटक गई है। इसको लेकर जांच अधिकारी ने प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर सेमरा हरिकरनपुर गांव की जांच के लिए बीडीओ अभोली, जेई पीडब्लयूडी को डीएम ने नामित किया था। प्रथम जांच में कई कार्यों में धांधली सामने आई थी। ग्रामीणों ने जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया तो डीएम ने दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी ऋतुराज सिंह को जांच सौंपी। जांच अधिकारी ने वर्ष 2015 से 19 जनवरी तक खर्च का ब्योरा मांगा। ब्लॉक की ओर से जो रिपोर्ट दी गई उसमें गांव को 26 लाख आंवटित धनराशि में 20 लाख खर्च और पांच लाख 55 हजार अवशेष दर्शाया गया। जांच अधिकारी को ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया, जिसके चलते जांच आगे नहीं बढ़ रही है। शनिवार को जांच अधिकारी ऋतुराज सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि अभिलेख न मिलने से प्रभावित हो रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है, इसमें जो भी विभागीय कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed