फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धूप से राहत, रात में गलन और कोहरे से आफत

धूप से राहत, रात में गलन और कोहरे से आफत

Sat, 20 Jan 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
धूप से राहत, रात में गलन और कोहरे से आफत
ज्ञानपुर। करीब एक पखवारे से अधिक समय तक कड़ाके की ठंड के बाद धूप निकलने से तापमान में भले ही बढ़ोत्तरी हो गई है लेकिन गलन लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। दोहरे मौसम ने हर वर्ग के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हल्की लापरवाही से लोग कोल्ड डायरिया के चपेट में आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से खिली धूप निकलने से दिन में लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी लेकिन शाम ढलते ही गलन बढ़ गई। दो दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी भी हो गई है। न्यूनतम तापमान जहां नौ से 10 तक आ गया है वहीं अधिकतम 24 तक पहुंच गया है। दिन में धूप निकलने से मौसम हल्का गर्म हो जा रहा है पर शाम को गलन को लेकर अब भी लोग परेशान है। शाम ढलते ही लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने क ा प्रयास कर रहे हैं। गर्म और सर्द मौसम में मामूली चूक होने से लोग कोल्ड डायरिया की चपेट में आ जा रहे हैं। डॉ. अनिल श्रीवास्तव की माने तो दिन में हल्का गर्म मौसम होने से लोग गर्म कपड़े निकाल दे रहे हैं जिससे शाम को शीत लगने का अंदेशा बढ़ जाता है। सर्द और गर्म मौसम को देखते हुए लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed