{"_id":"5a5bb5914f1c1b8e268b4661","slug":"181515959697-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से करेंगे वीरमपुर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि से करेंगे वीरमपुर का विकास
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक निधि से करेंगे वीरमपुर का विकास
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि हर हाथ को रोजगार और सभी को शिक्षा दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही ज्ञानपुर के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। वह रविवार को वीरमपुर प्राथमिक विद्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने वीरमपुर गांव में विधायक निधि से बारात घर बनवाने, सोलर लाइट और पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाने की घोषणा की। उन्होंने नए राजनीतिक समीकरण के संकेत भी दिए। इसके पूर्व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, रमेश चंद्र बिंद, गिरजाशंकर बिंद, मिठाई लाल, हजारी केवट, अमलदार सिंह, राजितराम यादव, विनोद मिश्र, कल्लूराम यादव, रामलाल, विष्णु सेठ, ग्राम प्रधान राजाशंकर तिवारी, शारदा बिंद, धर्मराज पाल, रवींद्र पाल आदि रहे।