{"_id":"5a55297a4f1c1b0d788b7ca9","slug":"181515530618-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के मॉडल पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के मॉडल पर मुहर
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का मॉडल बनकर तैयार हो गया। 400 बेड वाले सात मंजिला इस भवन में आपरेशन थियेटर, केंद्रीयकृत जांच की सुविधा सहित अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिल सकेगा। आठ दिसंबर को भूमि पूजन के बाद से यहां चल रहे काम को लेकर अस्पताल प्रशासन का दावा है कि 14 महीने में इसे पूरा करा लिया जाएगा।
परिसर में मानसिक रोग विभाग के सामने बन रहे इस सेंटर का शिलान्यास 22 दिसंबर 2016 को आयोजित संस्कृति महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत वाले इस सेंटर का जो मॉडल तैयार हुआ है, उसमें पार्किगिं के साथ ही सड़क के दोनों तरफ पेड़, सामने हरा भरा मैदान, छत पर एक मुख्य शिखर के साथ चार छोटे-छोटे शिखर भी इसकी शोभा बढ़ाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से सेंटर का मॉडल तैयार होकर आ गया है। संबंधित एजेंसी के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और समय से काम करा देने को कहा गया है। बताया कि जनवरी 2019 तक काम पूरा कराने और इसका उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की योजना है।