{"_id":"5a4e91e84f1c1baa268b7ae4","slug":"181515098600-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की मानक कचहरी बनाएंगे : डॉ. नीलकंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की मानक कचहरी बनाएंगे : डॉ. नीलकंठ
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दीवानी कचहरी को देश की मानक कचहरी बनाने का प्रयास हो रहा है। इसके लिए सकारात्मक भाव और ऊर्जा की जरूरत है। ये बातें राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बार सभागार में कहीं।
मंत्री ने कहा कि कचहरी में वाटर एटीएम लगाने के साथ ही जिला पंचायत के मुख्य मार्ग को ठीक कराकर सफाई के लिए छह कर्मचारी लगाए जाएंगे। कोषागार के सामने स्थित एल आकार की भूमि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए राजस्व विभाग से दिलाने का प्रयास होगा।
डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मेरा कचहरी से पुराना जुड़ाव है। अधिवक्ताओं के दर्द को जानता हूं। कचहरी का विकास अधिवक्ताओं के अनुरूप ही होगा जिससे वे संतुष्ट हों। उन्होंने सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय, महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान जिला जज दिनेश कुमार शर्मा, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ सिंह, बार कौंसिल के पूर्व सदस्यगण अरुण त्रिपाठी व हरिशंकर सिंह, बनारस बार के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव व महामंत्री रजनीश मिश्र समेत तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी शामिल रहे। मंत्री, जिला जज और जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। संचालन निवर्तमान महामंत्री ओम प्रकाश पांडेय और आभार निवर्तमान अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस ने जताया।