{"_id":"5a4a98cb4f1c1bc20a8b5f15","slug":"181514838219-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 गांवों में शहरों की तरह उठाया जाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 गांवों में शहरों की तरह उठाया जाएगा कूड़ा
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पीएम के संसदीय क्षेत्र के तेरह गांवों में शहरों की तरह कूड़ा उठाने की योजना जिला प्रशासन बना रहा है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसमें उन गांवों को लिया जाएगा जो शहरी सीमा से सटे हैं। इसका उद्देश्य है कि भविष्य में यदि इन गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल करना पड़े तो किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। गांवों में कूड़े की समस्या का समाधान करने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो इसकी सहमति बन गई है, बस घोषणा करना बाकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। शहरी सीमा से सटे 78 ऐसे गांव हैं, जहां पूरी तरह से शहरी सुविधाएं मिल हैं लेकिन इन्हें अभी नगर निगम में शामिल नहीं किया गया है। इन्हें शामिल करने पर प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा हो चुकी है। इसकी जानकारी पीएम और सीएम के कार्यालय को दी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही इसकी घोषणा जिले के आला अधिकारी करेंगे।