{"_id":"5a4163084f1c1bf61b8b5116","slug":"181514234632-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। गहरपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने छत की कुंडी में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का अनुमान है कि पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने के कारण शायद युवक ने जान दी है।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के गहरपुर गांव निवासी जयप्रकाश (25) पुत्र अर्जुन रविवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। भोर में गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में बताया जाता है कि मृतक जयप्रकाश की ससुराल दुल्हीपुर गांव में है। किसी बात को लेकर काफी दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इस बीच कुछ महीनों पूर्व पति से नाराज पत्नी अपने ढाई वर्षीय पुत्र को लेकर मायके चली गई। तभी से वह क्षुब्ध रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि संभवत: पत्नी वियोग में उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।