{"_id":"6af1bc83109ae8a74906a43c","slug":"20-boxes-of-suspicious-meat-found-on-the-dakshin-express-train-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162581-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध मांस के 20 डिब्बे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध मांस के 20 डिब्बे मिले
विज्ञापन
ट्रेन के जरिये हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा मांस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के वॉशिंग लाइन यार्ड में ट्रेन से पहुंचे पार्सल में 1286.35 किलो संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस, रेलवे सुरक्षा एजेंसियां, फोरेंसिक और पशु चिकित्सक ने मांस की पहचान की कोशिश की। फोरेंसिक टीम ने मांस के नमूने को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
रेलवे विजिलेंस से 8 नवंबर को रेल पुलिस को सूचना मिली कि हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आई दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल में थर्माकोल के 20 डिब्बे हैं, जिनमें बीफ होने का शक है। जांच में पता चला कि इनकी बुकिंग हैदराबाद से मटन/मीट के नाम से कराई गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया जांच के दौरान फोरेंसिक टीम और पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस के नमूने लिए गए।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि रिपोर्ट में बीफ की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच में पता चला है कि एक लॉजिस्टिक्स कंपनी ने हैदराबाद से खेप बुक कराई थी और इसे दिल्ली में सप्लाई करना था। पुलिस कंपनी से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।