{"_id":"5a4013524f1c1ba7668bbfce","slug":"181514148690-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी नाली और सीवेज का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी नाली और सीवेज का मुद्दा उठा
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम की ओर से इन दिनों जोनवार वार्डो में स्वच्छता जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वहां की समस्याओं के साथ ही स्वच्छता एप डाउनलोड कराने और सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वरुणापार जोन में खजुरी वार्ड के डीआईजी कालोनी में स्वच्छता चौपाल में नागरिकों ने टूटी नाली और सीवेज मैनहोल के ढक्कन होने की शिकायत की। मौके पर मौजूद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके दूबे और जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी ने इंजीनियरिंग विभाग को ठीक करने का निर्देश दिया। इस दौरान स्वच्छता एप भी डाउनलोड कराया गया।
दशाश्वमेध जोन में चितरंजन पार्क में संयुक्त नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह की अगुवाई में चौपाल लगाई गई।वहां भी नागरिकाें ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या गिनाई। रमेश सिंह ने आईएलएफएस को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदमपुर जोन के जलालीपुरा वार्ड के जलालीपट्टी में कर निर्धारण अधिकारी सूरज सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता चौपाल लगी। वहां दूषित पेयजल आपूर्ति और मार्ग प्रकाश का मुद्दा उठा। भेलूपुर जोन के शिवाला वार्ड रत्नाकर पार्क में नागरिकों ने सड़क खोदने की समस्या उठाई। वहीं कोतवाली जोन के मछोदरी पार्क में सीवर ओवरफ्लो, सड़क खोदाई की समस्या उठाई गई। सभी वार्डों में क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वच्छ काशी का संकल्प लिया और स्वच्छता एप डाउनलोड किया। ताकि काशी स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हो सके।