फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएसपीके 25 का क्लाइमेक्स शूट होगा काशी में

पीएसपीके 25 का क्लाइमेक्स शूट होगा काशी में

Mon, 27 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
पीएसपीके 25 का क्लाइमेक्स शूट होगा काशी में
वाराणसी। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘पीएसपीके 25’ (पावरस्टार पावन कल्याण) की शुटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। यहां सोमवार को गंगा आरती के वक्त इस फिल्म का पोस्टर लांच होगा। बनारस में इस फिल्म का एक गाना और क्लाइमेक्स शूट होगा। बड़े बजट की फिल्म ‘पीएसपीके 25’ सिनेमाघरों में आने से पहले ही फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग यूरोप में हुई है। पवन कल्याण ने वाराणसी आने की खुशी का इजहार ट्विटर पर किया है। इस फिल्म के डाइरेक्टर त्रिविक्त्रस्म श्रीनिवास ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि फिल्म की शुरुआत से ही हमने तय कर लिया था कि ‘पीएसपीके 25’ का क्लाइमेक्स धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में करेंगे। फिल्म के बारे में ज्यादा बताने से और शूटिंग कहां होगी यह बताने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने बस इतना ही बताया कि इसमें कीर्थी सुरेश और अनु इम्मानुएल सह अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed