फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 माह में 200 करोड़ का कैशलेस लेनदेन

12 माह में 200 करोड़ का कैशलेस लेनदेन

Tue, 07 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
12 माह में 200 करोड़ का कैशलेस लेनदेन
वाराणसी। नोटबंदी के बाद डिजिटल भुगतान पर जिस तरह से जोर दिया गया, उसका असर भी दिखा। पूरे जिले में एक साल में करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य माध्यमों से डिजिटल भुगतान का आंकड़ा करीब 30 प्रतिशत बढ़ गया है।
विज्ञापन

आठ नवंबर 2016 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोटों के चलन पर रोक लगाने का फैसला लिया था। इसके बाद बैंकों और डाकघरों में पुराने नोट जमा करने और नए नोट हासिल करने के लिए लोगों को खूब मारामारी करनी पड़ी थी। पीएम मोदी ने उस समय लोगों से अधिक से अधिक डिजिटल लेनदेन करने का आह्वान किया था और इसकी जिम्मेदारी बैंकों को दी थी। इसके बाद बैंकों की ओर से डिजिटल लेनदेन जागरूकता के लिए बैनर-पोस्टर लगवाए गए, स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं और गोष्ठियां भी कराई गईं। इससे पेटीएम, डेबिट, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य माध्यमों से डिजिटल भुगतान की तरफ लोगों का रुझान बढ़ने लगा। नोटबंदी के एक साल होने तक यह आंकड़ा 25 से 30 प्रतिशत तक पहुंचा है। पिछले महीने बनारस दौरे पर आए वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने बैंक अधिकारियों ये इस आंकड़े को बढ़ाने पर जोर दिया था। अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि एक वर्ष में करीब 200 करोड़ का डिजिटल भुगतान हुआ है। 2018 में इसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। आमजन को जागरूक करने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की हमारी कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed