{"_id":"59c2d54d4f1c1b2b688b5b34","slug":"181505940813-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट विस्तार के लिए सर्वे का काम अभी रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट विस्तार के लिए सर्वे का काम अभी रुका
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए चल रहा सर्वे का काम ठप हो गया है। इसका कारण अधिकारियों की व्यस्तता को बताया जा रहा है। इस बाबत पिंडरा एसडीएम डॉ. एनएन यादव ने बताया कि 22 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री को आना है जिसकी वजह से सभी लोग इसकी तैयारी में व्यस्त हैं, सभी की ड्यूटी दूसरी जगह लगने की वजह से अभी सर्वे का काम रुका हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री के जाने के बाद सर्वे का काम शुरू हो जाएगा।
एयरपोर्ट के लिए जरूरी जमीन के लिए अधिकारियों द्वारा उनका सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों के व्यस्तता की वजह से सर्वे का काम रुका है। वही सर्वे का काम शुरू होते है किसानों की जमीन चले जाने को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। इसकी वजह से किसानों में खासा आक्रोश है। उनका कहना है कि वह बेघर हो जाएंगे। भले ही सरकार द्वारा पैसा अधिक मिल जाए पर पुरखों की जमीन तो वापस नही मिल पाएगी। किसान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को पत्रक सौंपकर अपनी समस्या बता चुके है। राज्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही किसानों की समस्या को प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखेंगे।