फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शैक्षिक वातावरण बनाना छात्र परिषद की जिम्मेदारी

शैक्षिक वातावरण बनाना छात्र परिषद की जिम्मेदारी

Tue, 05 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
शैक्षिक वातावरण बनाना छात्र परिषद की जिम्मेदारी
वाराणसी। बाबतपुर स्थित सेठ आरएम जैपुरिया स्कूल में सोमवार को छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को पदग्रहण कराया गया। प्रिंसिपल जसविंदर सेठी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परिषद की जिम्मेदारी बनती है कि वह विद्यालय में रचनात्मक और शैक्षणिक विकास का वातावरण तैयार करे।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी प्रशांति सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशांति ने विद्यालय परिसर में सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट का उद्घाटन किया। चेयरमैन दीपक बजाज ने बच्चों को सफल व्यक्तियों का उदाहरण देते हुए लक्ष्य बनाकर जीवन में आगे बढ़ने को कहा। इस मौके पर हेड ब्वाय वंश प्रताप सिंह, हेड गर्ल सेजल शर्मा, सांस्कृतिक हेड सौम्या दूबे, हाउस कैप्टन युसूफ खान, सिद्धेश जायसवाल, सक्षम सिंह, दिव्या टंडन, मंदिरा सिंह, अश्विनी पाठक, गौरव चौधरी आदि को बैज व फ्लैग प्रदान कर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार बजाज, श्याम सुंदर बजाज, अनिल के जाजोदिया, उप प्रधानाचार्य सुधा सिंह और नरेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed