{"_id":"5971146b4f1c1b83578b45b0","slug":"181500583019-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी और राजस्थान की ओर बढ़ गया मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी और राजस्थान की ओर बढ़ गया मानसून
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहले तो मानसून करीब 15 दिन की देरी से पूर्वांचल में आया। शुरू में बारिश अच्छी हुई लेकिन अब मानसून की दिशा बदल गई है। मानसून मध्य प्रदेश और राजस्थान की ओर बढ़ गया है। इससे वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना कम है। मौसम विज्ञानी की माने तो पूर्वांचल में खंड वृष्टि यानी कहीं ज्यादा तो कहीं बूंदाबांदी होगी। वजह, बादल पश्चिम और उत्तर की ओर बढ़ जा रहे हैं।
पुरवा हवा तेज चलने से बाद बादल मध्य प्रदेश-राजस्थान की ओर निकल जा रहे हैं। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में फिलहाल मानसून सक्रिय होने की गति काफी धीमी है। इससे पूर्वांचल में तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। जब तक हवा में बदलाव नहीं होगा, धूप-बादल और बारिश का क्रम चलेगा। बताया कि अभी जम्मू-कश्मीर में मानसून काफी सक्रिय है। पहाड़ों से बादल टकरा रहे हैं। भारी बारिश हो रही है।