फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
चोलापुर (वाराणसी)। मोहाव गोसाईपुर गांव में रविवार देर रात रीता देवी (25) ने साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। पति शशिकांत का कहना था कि अचार बनाने से मना करने पर विवाद में उसने दो थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साई रीता ने फांसी लगा ली। वहीं, रीता के पिता मिठाईलाल का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बेटी को मार डाला। चोलापुर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

शशिकांत कनौजिया और गाजीपुर के औड़िहार की रीता का विवाह 15 अप्रैल, 2013 को हुआ था। दोनोें से तीन साल का बेटा स्पर्श है। शशिकांत के अनुसार रविवार रात खाना खाकर रीता सोई थी और सुबह फंदे पर लटकी मिली। बताया कि रविवार को अचार के लिए अमला काट रही थी। मना किया कि इस मौसम में अचार बनाना ठीक नहीं है। इसी पर बात बढ़ गई। रीता के पिता मिठाईलाल ने शशिकांत समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस शशिकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed