{"_id":"595d50c34f1c1b9e308b46e1","slug":"181499287747-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों को भाई डिजाइनर कुर्तियां,होम फर्निशिंग की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों को भाई डिजाइनर कुर्तियां,होम फर्निशिंग की डिमांड
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बारिश की फुहारों संग महिलाओं, युवतियों ने बुधवार को फैशन, डिजाइनिंग के स्टाल सजाए। मौका था महिला मंडल काशी की ओर से मलदहिया के होटल में आयोजित श्रावणी तीज मेले का। यहां लगे मेले में भाभियों ने जमकर खरीदारी की और मस्ती भी। यहां उनके हुनर को एक नया आयाम मिला और बेहतरीन मंच भी। यहां लगे 50 से अधिक अलग अलग स्टाल पर उनका हुनर देखते बना। किसी ने डिजाइनर कुर्तियों का स्टाल लगा रखा था तो किसी ने डिजाइनर ज्वेलरी का। डेकोरेटिव आइटम्स के साथ साथ होम फर्निशिंग, राखियां, कटलेरी सेट, मैट वगैरह के स्टाल लगाए गए थे।
मेले में नूतन अग्रवाल ने व्हाइट मेटल के दीया, बंदनवार समेत कई डिजाइनर डेकोरेटिव आइटम्स के स्टॉल लगाए थे। वहीं मालिनी चौधरी ने राखी, लुम्बा, गोटा पर्स, लेजर कटआउट के वुड मैट के स्टाल लगाए थे जिनकी डिमांड काफी देखने को मिली। इसी तरह शालिनी अग्रवाल के स्टॉल पर लिनेन कॉटन, सिल्क व कलमकारी की साड़ियां भाभियों को खासा भाईं। यहां महारानी गुलाब कुंवरि महिला महाविद्यालय पिंडरा और महारानी बनारस महिला महाविद्यालय रामनगर की छात्राओं द्वारा बनाई गई कृतियों के भी स्टॉल लगे थे। इस श्रावणी तीज मेले का उद्घाटन बीएचयू की प्रोफेसर विदुला जायसवाल ने किया। मेले का संयोजन श्वेता शाह, पल्लवी अग्रवाल, मालिनी चौधरी ने किया। अध्यक्ष अवंतिका गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।