फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फंदे पर लटकता मिला शव

फंदे पर लटकता मिला शव

Thu, 15 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला शव
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के अमारा गांव में एक विवाहिता का शव फासी के फंदे पर लटकते मिला। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। अमारा निवासी प्रदीप कुमार जायसवाल की पत्नी अनीता जायसवाल (26) का शव घर मे ही रस्सी के सहारे चुल्ले पर लटकता मिला। अनीता के मायके से आये फोन के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली। कोतवाल पन्नग भूषण ओझा ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया। इसी बीच मृतका के मायके ग्राम भदखिन थाना सुरेरी से लोग पहुँच गये। पिता सन्तोष जायसवाल ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कहा कि पुत्री ने कई बार शिकायत की थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने पति प्रदीप कुमार जायसवाल, ससुर अमरनाथ सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed