{"_id":"594042d24f1c1b2f098b47a0","slug":"181497383634-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवक लेंगे ड्राइविंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवक लेंगे ड्राइविंग का प्रशिक्षण
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में मंगलवार को 30 दिवसीय नि:शुल्क मोटर वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 30 बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार हेतु मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद केपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या को स्वरोजगार के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। मोटर वाहन चालक के रूप में रोजगार की अपार संभावनाए हैं। क्षेत्र महाप्रबंधक ने कहा की यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद समय न गवाते हुए प्रशिक्षणार्थी रोजगार की शुरुआत करे। सफल उम्मीदवारों को बैंक ऋण देकर उन्हे स्वावलंबी बनाने का प्रयास करेगा। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने जनपद के विकास में बैंक की भूमिकाओ के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला। निदेशक डा पंकज मिश्रा ने इस संस्थान द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न नि:शुल्क प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्त्रस्म का समापन प्रशिक्षक श्री अभिषेक दुबे जी ने किया। इस अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख एके अग्निहोत्री, अग्रणी जिला प्रबंधक एमपी राय, वित्तीय सलाहकार चन्द्र भूषण आदि उपस्थित रहे।