{"_id":"6429b557ef8fec4d6402d9d5","slug":"1800-salary-cut-including-executive-engineer-and-je-involved-in-power-strike-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बिजली हड़ताल में शामिल अधिशासी अभियंता और जेई समेत 1800 का कटा वेतन, नोटिस भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बिजली हड़ताल में शामिल अधिशासी अभियंता और जेई समेत 1800 का कटा वेतन, नोटिस भी जारी
Sun, 02 Apr 2023 10:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से पिछले दिनों हुई हड़ताल में शामिल अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता समेत 1800 लोगों का तीन दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से पिछले दिनों हुई हड़ताल में शामिल अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता समेत 1800 लोगों का तीन दिन का वेतन काटा गया है। इसमें वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इन लोगों को नोटिस भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हुई हड़ताल के कारण तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हड़ताल में केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता भी शामिल रहे। मुख्य अभियंता अनूप वर्मा ने बताया कि सभी को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
इसमें उनके हड़ताल को सेवा नियमावली के विपरीत बताते हुए राजस्व हानि का भी जिक्र किया गया है। बताया कि वाराणसी जोन के चारों जिलों में सभी की सैलरी काटे जाने का नोटिस जारी किया गया था। उसका पालन करते हुए करीब 1800 लोगों का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भदोही के यशस्वी जायसवाल का पहले मैच में चला बल्ला, IPL में ठोका चौथा अर्धशतक