RR vs SRH: भदोही के यशस्वी जायसवाल का पहले मैच में चला बल्ला, IPL में ठोका चौथा अर्धशतक
आईपीएल 2023 के चौथे मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के चौथे मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक रहा। भदोही के रहने वाले यशस्वी की इस पारी को देख जिले में खुशी की लहर है।
अपने पहले मैच में यशस्वी जायसवाल शानदार 54 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया जिसमें जायसवाल ने सात बेहतरीन चौके लाए। इस मैच में राजस्थान की टीम ने हैदराबाद को 72 रनों से शिकस्त दी। यशस्वी भदोही के सुरियांवा के रहने वाले हैं।
यशस्वी के पिता बोले- टीम इंडिया में खेले मेरा बेटा
रविवार को उनकी शानदार बैटिंग से उनके गांव में कोच रहे आरिफ हुसैन और मोहम्मद इसराइल सहित अन्य परिजन भी खुश नजर आए। अमर उजाला से बातचीत करते हुए यशस्वी के पिता भूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि बहुत खुशी हुई है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स का विजयी आगाज, पहले मैच में हैदराबाद को 72 रन से हराया, चहल-बोल्ट चमके
यशस्वी कई वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उनका सपना है कि उनका बेटा भारत के लिए खेले और देश का नाम रोशन करे। वहीं उनकी मां कंचन जायसवाल ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जब बेटा अच्छा प्रदर्शन करता है तो अच्छा लगता है।
कैसा रहा है यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर
भदोही में क्रिकेट का ककहरा सीखने और मुंबई में संघर्ष करने वाले धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का अब तक का आईपीएल करियर काफी प्रभावित करने वाला रहा है। उन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 25.04 की शानदार औसत और 135.67 की दमदार स्ट्राइक रेट से 601 रन अपने नाम किए हैं।