फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1800 devotees gathered for worship in Gyanvapi

Varanasi: शब-ए-मेराज पर पहली बार ज्ञानवापी में इबादत के लिए जुटे 1800 अकीदतमंद, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Thu, 08 Feb 2024 09:37 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Feb 2024 09:37 PM IST
सार

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गेट नंबर चार से प्रवेश कराया गया। पहली बार था कि शब-ए-मेराज की इबादत के लिए 1800 अकीदतमंद ज्ञानवापी में जुटे। इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे।

विज्ञापन
1800 devotees gathered for worship in Gyanvapi
ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शब-ए-मेराज पर ज्ञानवापी परिसर में रात भर नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर के नारे बुलंद होते रहे। बुधवार की रातभर शब-ए-मेराज की महफिल में मुसलमानों से एकजुट रहने और ईमान पर कायम रहने की पैगाम दिया गया। ये पहली बार था कि शब-ए-मेराज की इबादत के लिए 1800 अकीदतमंद ज्ञानवापी में जुटे।

विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। व्यासजी के तहखाने में पूजा की अनुमति मिलने के बाद ज्ञानवापी परिसर में शब-ए-मेराज पर मुस्लिम समुदाय ने एकजुटता दिखाई। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बुधवार की रात आठ बजे से ही लोग इबादत के लिए जुटने लगे थे। गेट नंबर चार से प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन


मस्जिद में इबादत की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। उलेमा ने कहा कि यह वही मुबारक रात है, जिस रात हजरत मोहम्मद अल्लाह के दीदार और मुलाकात से सरफराज हुए। इस मुलाकात के दौरान नबी को तोहफे में पांच वक्त की नमाज मिली। नमाज कुफ्र और ईमान के बीच का फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इबादत के बाद सभी ने मिलकर मुल्क में अमन, चैन व भाईचारा बनाए रखने की दुआ की और गुनाहों की माफी मांगी। तकरीर के दौरान ज्ञानवापी सर्वे, व्यासजी के तहखाने और कोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया गया। बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed