फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   18 coffins were visited in Fatman, a procession took place

Varanasi News: फातमान में हुई 18 ताबूतों की जियारत, निकला जुलूस

Mon, 14 Aug 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
18 coffins were visited in Fatman, a procession took place
शिया समुदाय के चौथे इमाम जैनुल आबदीन की शहादत पर रविवार को शहर भर में मजलिसें हुईं। दरगाह-ए-फातमान में अंजुमन हैदरी के जेरे इंतजाम 18 बनी हाशिम का ताबूत उठाया गया। जियारत करने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। लियाकत अली और साथियों ने सोजख्वानी और फरमान गाजीपुरी व वफा बुतराबी ने पेशख्वानी की। मौलाना सैयद अकील हुसैनी ने मजलिस को खिताब किया। मौलाना शबाब हैदर जलालपुरी ने एक-एक ताबूत का परिचय कराया। इस दौरान दुख भरे बयान सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। शिवपुर में अंजुमन पंजतनी के जेरे इंतजाम इमाम का ताबूत उठाया गया। हाजी फरमान हैदर ने मजलिस को खिताब किया। चारों अंजुमनों ने नौहा व मातम किया। भदऊं चुंगी स्थित डॉ. शफीक हैदर के आवास, मस्जिद मीर नादे अली कच्ची सराय समेत शिवाला, मदनपुरा, रामनगर, बजरडीहा, अर्दली बाजार आदि क्षेत्रों पर मजलिसें हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed