फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Self defense is more important than technology varanasi

आत्मरक्षा के लिए तकनीक से ज्यादा जरूरी है हिम्मत

Fri, 26 Apr 2019 02:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Self defense is more important than technology varanasi
हिम्मत और हौसले से किसी भी परिस्थिति का सामना किया जा सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की टीम युवतियों में यही जज्बात जगा रही है। इस क्रम में गुरुवार को मां दुर्गें बालिका इंटर कॉलेज लहरतारा में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह ने किया।
विज्ञापन


शिविर में छात्राओं को कराटे की तकनीक सिखाने के साथ ही उन्हें बताया गया कि दुश्मन पर वार करने के लिए सिर्फ सेल्फ डिफेंस की तकनीक जानना जरूरी नहीं, बल्कि खुद में हिम्मत जगाना भी जरूरी है। इस दौरान मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की समन्वयक ज्योति सिंह, अनिता प्रजापति, दिव्या पांडेय, माया पटेल ने छात्राओं को पंच बांधने और मारने की तकनीक बताई। शिविर के पहले दिन 600 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक श्रीवाश्रेय जायसवाल ने कहा कि अमर उजाला और मानव एकेडमी की ओर से छात्राओं को मजबूत बनाने की यह पहल सराहनीय है। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास जागेगा और वे खुद की रक्षा कर सकेंगी। यह शिविर मानव एकेडमी के महासचिव सेंसेई किसलय मानव व मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह की देखरेख में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed