{"_id":"5c86c23abdec221447631d5c","slug":"171552335418-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा में गड़बड़ी पाए जाने पर बैंकाक के यात्री वापस भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीजा में गड़बड़ी पाए जाने पर बैंकाक के यात्री वापस भेजे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की जांच के दौरान वीजा में गड़बड़ी पाए जाने के कारण रोके गए बैंकाक के 30 यात्रियों को सोमवार को थाई स्माइल विमान से वापस भेज दिया गया। इससे पहले रविवार की रात सभी यात्रियों ने एयरपोर्ट के इंटरनेशनल चेकिंग एरिया में गुजारी और एक-दूसरे को ढांढस बंधाते रहे।
इंडिगो के विमान से बैंकाक से रविवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे 30 में से 29 यात्रियों के वीजा में गड़बड़ी पाई गई थी। इमिग्रेशन अधिकारियों के अनुसार किसी के वीजा पर किसी अन्य व्यक्ति की फोटो और मुहर लगाकर यात्रियों को दिया गया था। शक होने पर जब यात्रियों के वीजा का सरकारी डेटा चेक किया गया तो कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद इन सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था। सोमवार को सभी यात्री अपना टिकट करा कर वाराणसी से बैंकाक जाने वाले विमान थाई स्माईल से वापस लौट गए।
इस संबंध में एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन में कार्यरत कुंदन से पूछा गया कि क्या वीजा में गड़बड़ी पाए जाने के कारण एयरलाइंस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस पर उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय के अनुसार सभी यात्री वापस बैंकाक चले गए। इंडिगो एयरलाइंस पर जुर्माना के संबंध में कहा कि हमारे तरफ से ऐसी कार्रवाई नहीं की जाएगी। कंपनी खुद इस संबंध में निर्णय लेगी और अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई करेगी।