फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीएमओ को हटाया गया बलिया-AZAMGARH

सीएमओ को हटाया गया बलिया-AZAMGARH

Sat, 09 Mar 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ को हटाया गया बलिया-AZAMGARH
बलिया। जेई/ एईएस टीकाकरण की सापेक्ष प्रगति रिपोर्ट कम पाए जाने तथा सचिव से अमर्यादित भाषा व अशोभनीय व्यवहार किए जाने के आरोप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत द्विवेदी को हटा दिया गया। इनके स्थान पर बलरामपुर में तैनात संयुक्त निदेेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीतम कुुमार मिश्रा को सीएमओ नियुक्त किया गया है। बता दें, दो दिन पहले सीएमओ ने अपने सफाई कर्मी के पैर धोए थे और आशीर्वाद लिया था। इसकी शहर में काफी चर्चा रही थी।
विज्ञापन

शासन से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि जेई वैक्सीनेशन की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उप्र शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत द्विवेदी से मांगी थी। सचिव ने जिले को आवंटित जेई/ एईएस के लक्ष्य 85489 के सापेक्ष 43756 की प्रगति रिपोर्ट सीएमओ से जाननी चाही कि सारे उपादान उपलब्ध होने के बाद भी मात्र 51 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा होने का क्या कारण है। इसके लिए सीएमओ द्वारा क्या प्रयास किए गए। जिस पर सीएमओ ने अद्यतन रिपोर्ट देने के बजाय अमर्यादित व्यवहार एवं असभ्य भाषा का प्रयोग सचिव से किया।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि आवंटित वैक्सीन के संबंध में संयुक्त निदेशक आरआई, परिवार कल्याण महानिदेशालय लखनऊ द्वारा कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी सीएमओ ने न तो कोई सार्थक प्रयास किया और न ही उच्चाधिकारियों का अवगत कराया। बल्कि उल्टे ही सीएमओ ने अमर्यादित व्यवहार व अशोभनीय टिप्पणी वरिष्ठ अधिकारी के प्रति की। प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने उप्र अनुशासनिक सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के लिए निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, लखनऊ को नामित किया है। वहीं सचिव वी हेकाली झिमोनी ने बलरामपुर लखनऊ में तैनात संयुक्त निदेेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीतम कुुमार मिश्रा को बलिया का सीएमओ नियुक्त करते हुए त्वरित कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ के निलंबन पर बांटी मिठाई
सीएमओ उमापति द्विवेदी के निलंबन पर समाजवादी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के टीडी कालेज चौराहे पर जश्न मनाया। एक-दूजे को मिठाई खिलाने के साथ अबीर-गुलाल भी उड़ाया। इस दौरान सपा नेता मिंटू खान, राहुल राय, जलालुद्दीन, रीतेश मिश्र पौहाड़ी, सुशील कुमार, दिलीप भाई, मनोज सिंह, असगर शेख, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed