फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परिषदीय विद्यालयों में होंगे पुस्तकालय

परिषदीय विद्यालयों में होंगे पुस्तकालय

Tue, 19 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में होंगे पुस्तकालय
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों को और उपयोगी बनाने के क्रम में अब उनमें पुस्तकालय की भी व्यवस्था की जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अब सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय के लिए शासन ने धन की भी व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 2209 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 16़10 प्राथमिक और 599 पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। इन सभी को पुस्तकालय के लिए बजट आवंटित किया गया है। इनमें प्राथमिक के लिए पांच हजार तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए 10 हजार रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इन पुस्तकालयों के लिए पुस्तक प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर पुस्तक मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रकाशक अपनी पुस्तकों के साथ प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थियों के हिसाब से प्रकाशकों की पुस्तकों का चयन किया जाएगा और उसी बजट से पुस्तकों को खरीद कर पुस्तकालय में शामिल किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों में बालपन से ही पठन-पाठन की प्रवृत्ति का विकास होगा और वह शिक्षा के प्रति आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के तहत इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होगा। इससे परिषदीय विद्यालयों में पढने वाले बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का विकास होगा। - प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए

लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी, पुरस्कृत होंगे बच्चे
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को विज्ञान विषय के प्रति आकर्षित करने के लिए अब बेसिक शिक्षा विभाग ब्लाक स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित करेगा। इसमें क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चे इन प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। ब्लाक स्तर के बाद जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही 12 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इस प्रदर्शनी में अच्छी तैयारी कराने के लिए सहयोग करने वाले 12 शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed