{"_id":"5c58aabdbdec22521332007d","slug":"171549314749-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता और छात्रा ने आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता और छात्रा ने आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी/शिवपुर। कपसेठी और शिवपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता ने आग लगाकर और छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कपसेठी थाना के भीषमपुर गांव में सोमवार की शाम पिंकी जायसवाल (24) ने पारिवारिक विवाद को लेकर बंद कमरे में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा किया। मटुका गांव निवासी मंगला जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व भीषमपुर गांव निवासी सनी जायसवाल से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए पिंकी को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करते थे। विवाद से ऊब कर पिंकी सोमवार को अपने पुत्र को मायके पहुंचा कर वापस ससुराल आयी थी। आए दिन विवाद के चलते ससुराल वालों ने उसे जला कर मार डाला। कपसेठी थाना प्रभारी ने बताया कि मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिवपुर थाना अंतर्गत गायत्री धाम कॉलोनी (छतरीपुर) में इंटरमीडिएट की छात्रा खुशबू पटेल (18) ने दुपट्टे के फंदे के सहारे झूल कर जान दे दी। शिवपुर पुलिस के अनुसार छात्रा की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।