फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आठ दिन बाद गंगा में चलीं नावें

आठ दिन बाद गंगा में चलीं नावें

Sun, 06 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन बाद गंगा में चलीं नावें
वाराणसी। आखिर शनिवार को नाविकों की हड़ताल प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। दिन में चली वार्ता के बाद शाम को अधिकारियों ने क्रूज को अस्सी घाट से शिफ्ट करके सामने घाट करने का लिखित आश्वासन दिया तब जाकर आंदोलन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

गंगा में क्रूज संचालन की सरकार की नीति को अपनी रोजी रोटी के लिए संकट बताते हुए नाविक आठ दिन से हड़ताल पर थे। इस वजह से नए साल पर भी उन्होंने गंगा में नावें नहीं चलाईं। शनिवार दोपहर में एडीएम सिटी विनय कुमार और एसपी सिटी दिनेश सिंह दशाश्वमेध घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम लोग आश्वासन दे रहे हैं नाविकों की समस्याएं दूर कर दी जाएंगी। इस पर समस्त निषाद समाज का नेतृत्व कर रहे शिवाला के प्रमोद मांझी ने वार्ता के दौरान अधिकारियों से कहा कि आप हमें लिखित आश्वासन दें। इसके बाद अधिकारी वापस चले गए। शाम को सभी नाविक फिर से अस्सी घाट पहुंचे। जहां पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि घाट बनने के बाद क्रूज को सामने घाट से संचालित कराया जाएगा, तब जाकर मामला शांत हुआ। नाविकों ने प्रशासन का धन्यवाद देते हुए संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रमोद मांझी ने कहा कि हम लोग गरीब आदमी हैं। हमें नेतागिरी से कोई मतलब नहीं है। हम लोगों की जो दो जून की रोटी चलती रहे, बस यही चाहते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में मांझी समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed