{"_id":"5c2a872ebdec2257171e876e","slug":"171546290990-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलन के गवाह बनेंगे रासेयो स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के गवाह बनेंगे रासेयो स्वयंसेवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के गवाह राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी बनेंगे। 21 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले समारोह में यूपी समेत 16 राज्यों के 250 स्वयंसेवक न केवल शामिल होंगे, बल्कि बीएचयू में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हर कोई अलग-अलग तरीके से बाहर से आने वाले मेहमानों के स्वागत में जुटा है। इसी बीच युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से बीएचयू में 18 से 24 जनवरी तक सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का भी आयोजन कराया जा रहा है। इसमें यूपी, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत 16 राज्यों के स्वयंसेवक ों का चयन किया गया है। शिविर को लेकर मंत्रालय की ओर से अधिकारियों की एक टीम पिछले दिनों कला संकाय सभागार सहित अन्य स्थानों का दौरा कर चुकी है। इधर, विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पीके शर्मा के निर्देशन में शिविर की तैयारियां चल रही हैं। प्रो. शर्मा के मुताबिक, 21 जनवरी के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 250 स्वयंसेवकों के साथ ही नेहरू युवा केंद्र के 150 स्वयंसेवकों को भी बुलाया गया है।