{"_id":"5c27dde2bdec22570860b4f1","slug":"171546116578-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। सगहट गांव के समीप शनिवार को कोचिंग से घर जा रही 12वीं की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन शोहदों ने सरेराह छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर इकट्ठा हुए तो शोहदे भाग निकले। छात्रा से घटना की जानकारी पाकर उसके पिता ने रोहनिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा गया।
सगहट क्षेत्र की छात्रा रोहनिया स्थित कोचिंग से पढ़ कर शाम के समय साइकिल से घर जा रही थी। इसी दौरान छात्रा को रोक कर बाइक सवार तीन शोहदे उससे छेड़खानी करने लगे। छात्रा ने हिम्मत जुटा कर शोर मचाया तो सड़क से गुजर रहे राहगीर रुक गए। राहगीरों को इकट्ठा होते देख तीनों शोहदों मौके से भाग निकले। घटना से गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि एसएसपी का निर्देश है कि शाम के समय थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर संदिग्ध प्रतीत होने वालों से पूछताछ करें। मगर, एसएसपी के निर्देश का उनके मातहत का पालन नहीं करते हैं। इसी वजह से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हौसला बुलंद है और वो सरेराह मनमानी करते हैं।