{"_id":"5c004ef1bdec2241a322fb5b","slug":"171543524081-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिसंबर को आएगी विदेश मंत्रालय की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिसंबर को आएगी विदेश मंत्रालय की टीम
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 21 से 23 जनवरी तक चलने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने विदेश मंत्रालय की टीम चार दिसंबर को आएगी। इसके पहले दो दिसंबर को शहरी विकास मंत्रालय के सचिव आएंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी हैं। प्रशासन ने शहर से सटे स्कूलों में 112 देशों की छटा विकसित करने के लिए प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की है। सभी स्कूलों को अलग-अलग देश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिस स्कूल में प्रवासियों को ठहराया जाएगा वहां की संस्कृति, खानपान से लेकर वहां की पूरी सभ्यता को उस स्कूल में प्रदर्शनी व विभिन्न कार्यक्रम के जरिए दिखाने का प्रयास किया जाएगा। नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में मिनी युगांडा देश विकसित किया जाएगा।
कालेज के उमेश मसीह ने बताया कि इसी तरह अन्य देशों की छटा विकसित करने के लिए 60 प्राइवेट स्कूलों व 52 राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को इसमें शामिल किया गया है। चूंकि बीते 23 जुलाई 2018 के तीन दिवसीय विदेश दौरे में पीएम युगांडा में गए थे। वहां के लोग भारत से काफी प्रभावित हैं ऐसे में बीचोबीच शहर में स्थित इस स्कूल में वहां की पूरी सभ्यता बसाने की प्लानिंग प्रशासनिक स्तर पर चल रही है।