फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शस्त्र पूजन के बाद आरएसएस ने किया पथ संचलन

शस्त्र पूजन के बाद आरएसएस ने किया पथ संचलन

Sun, 21 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र पूजन के बाद आरएसएस ने किया पथ संचलन
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर भर में पथ संचलन किया गया। विवेकानंद शाखा की ओर से विवेकानंद नगर कालोनी स्थित पार्क में शस्त्र पूजन के बाद पथ संचलन निकला। स्थापना दिवस के अवसर पर पथ संचलन लोहा मंडी, मलदहिया चौराहा, सिंह मेडिकल, तेलियाबाग, संपूर्णनंद, लहुराबीर, काशी अनाथालय के पीछे से कालोनी में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नगर संचालक राजेंद्र प्रताप पांडेय के बौद्धिक सत्र के बाद स्वयंसेवकों ने अपने राष्ट्र को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संघ के गणवेश में घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक पथ संचलन कर रहे थे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अनुशासन की मिसाल पेश करते नजर आए। प्रेमचंद शाखा की ओर से पांडेयपुर क्षेत्र में पथ संचलन हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र की पूजा की। लोहता रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभय ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति के बारे में बताया। साथ ही अपने राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। रामनगर से भी पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने भगवान ध्वज को प्रणाम किया। बौद्धिक सत्र के बाद पथ संचलन निकला। इस मौके पर रत्नदीप, सुरेंद्र, चंद्रशेखर, अभय, अरविंद, अमित पांडेय, सोमनाथ विश्वकर्मा, गौतम मिश्र, प्रेम, अभिषेक, विजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed