{"_id":"5b9036b2867a557f6e537aad","slug":"171536177842-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि सड़कों का निर्माण कार्य समय पर पूरा कराया जाए। हाल ही में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री जब रात को विकासकार्यों का जायजा लेने निकले थे तो सड़कों की जर्जर हालत पर नाराजगी जताई थी।
डीएम ने विकास भवन सभागार में बुधवार को विकास कार्यो की समीक्षा की और सभी कार्यक्रमों को भौतिक रूप से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। बाढ़ की आशंका को देखते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और सभी जरूरी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों को नियमित रूप से अपने विभागीय निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने और समयबद्वता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अवशेष आवासों के निर्माण में प्रगति लाने, जननी सुरक्षा योजना एवं आशाओं का भुगतान समय से करने और राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन में यूजर चार्ज वसूलने का निर्देश दिया। सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन की प्रगति की समीक्षा की।
30 नवंबर तक स्कूलों का कर दिया जाए कायाकल्प
डीएम ने स्कूलो में नि:शुल्क वितरण हेतु किताबों, ड्रेस, जूते-मोजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने को कहा। एक अक्टूबर से 30 नवम्बर तक स्कूलों का कायाकल्प के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को माडल के रूप में विकसित करने को कहा। जनपद में गैर मान्यता संचालित स्कूलों की जांच कर कार्यवाही किये जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।