{"_id":"5b7f1d1f42c792465165484c","slug":"171535057183-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावन पथ की योजना पर शुरू हो गया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावन पथ की योजना पर शुरू हो गया काम
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। द्वादश ज्योतिर्लिंग से लेकर अष्टभैरव, नौ गौरी-दुर्गा और 11 रुद्र विनायक मंदिरों को एक-दूसरे से जोड़ने वाले पावन पथ को बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर को केंद्र में रखकर बनने वाले पावन पथ में पावन पथ के सभी मंदिरों को एक दूसरे से जोड़ पूरे इलाके को विकसित किया जाना है।
पर्यटन विभाग की टीम ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो शूट किया। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर मनीष आदित्य सहित छह सदस्यों की टीम ने बाबा के गर्भगृह में सप्तऋषि, शृंगार और शयन आरती की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर में भी टीम के सदस्यों ने वीडियो और फोटो शूट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काशी के प्रमुख और पौराणिक-ऐतिहासिक मंदिरों को जोड़ने की योजना बनाई है। पर्यटन विभाग और नगर निगम की इस योजना के तहत श्रद्धालु और पर्यटक काशी दर्शन कर सकेंगे। 25 अक्तूबर को उन्होंने पावन पथ बनाने की घोषणा की थी। संबंधित विभागों को प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा था। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने पर्यटन विभाग और इंटेक की मदद से पावन पथ का खाका खींचने की जिम्मेदारी नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि पावन पथ योजना के तहत सड़कों-गलियों को दुरुस्त करने के साथ बेहतर लाइटिंग, पेयजल आदि व्यवस्थाएं दी जाएंगी। पूरे पथ में पड़ने वाली बनारस की खास चीजों और व्यंजनों के बारे में भी पर्यटकों को जानकारी मिलेगी। पर्यटन के नक्शे में भी इस पथ को जगह मिलेगी।