{"_id":"5b5cd52e4f1c1b4a748b7776","slug":"171532810542-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी काशी
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बम-बम भोले, जय महादेव के जयकारों के साथ सावन का आगाज हुआ। शुक्रवार रात से ही सावन मास में सबसे पहले महादेव के दर्शन के लिए भक्त रातभर जयकारा लगाते रहे, जो शनिवार को भी देर रात तक चलता रहा। शहर की हर सड़क, हर गली केसरिया रंग में रंगी हुई नजर आई। पूरी काशी भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर रही। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए कांवरियों का हुजूम जो शुरू हुआ वह बढ़ता ही गया और छत्ताद्वार से लगी कांवरियों की लाइन गोदौलिया चौराहे तक पहुंच गई। बाबा के दरबार में सावन के पहले दिन ही लगभग 40 हजार भक्तों ने मत्था टेका।
शनिवार की सुबह शहर के हर रास्ते पर बोल बम के जयकारे सुनाई पड़ रहे थे। ऐसे में कांवरियों के साथ ही राहगीर भी भक्ति में भाव विभोर हो जा रहे थे। बाबा के दर को जाने वाले हर रास्ते पर केसरिया कपड़ों में कांवरियों का हुजूम नजर आ रहा था। गंगा के तट पर स्नान के बाद कांवरियों का रेला मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद जलाभिषेक और दर्शन पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक अनवरत जारी रहा। ग्रहण स्नान-दान करने से निवृत्त होकर भक्त भोर से ही कतारबद्ध थे। धीरे-धीरे वे बाबा दरबार पहुंचे और काशी विश्वनाथ को जल, माला, फूल प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा। भक्तों ने इसके साथ ही काशी के अन्य देवालयों में भी दर्शन-पूजन किया। कांवरियों के अलावा देश के कई हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने भी बाबा के दरबार में शीश नवाया। इसके अलावा शहर के बाकी शिव मंदिरों गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, महामृत्युंजय, मारकंडेय महादेव आदि में भी सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ा पड़ा था। कांवरियों ने बताया कि दुर्व्यवस्था के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
शिव भक्तों की सेवा का लिया संकल्प
वाराणसी। शहर के कांवरियां शिविर भी शनिवार से शुरू हो गए हैं। लक्सा स्थित श्री बाबा काशी विश्वनाथ भक्त सेवा समिति कांवरिया शिविर का उद्घाटन वैदिक विधि से पूजन के उपरांत शुरू हुआ। शिविर में उपस्थित लोगों ने शिव भक्तों की सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान शांतिलाल जैन, सर्वदा नंद दूबे, पुरुषोत्तम दास खेमका, शिवशंकर वर्मा, राजेश शुक्ला, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, आनंद तुलस्यान, विकास गुप्ता, दीपक केसरी, अजीत कुमार, प्रमोद सेठ, संजय, प्रियांशु गुप्ता, सुनील माहेश्वरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।