फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नशीली दवाएं खाने से युवक की मौत

नशीली दवाएं खाने से युवक की मौत

Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नशीली दवाएं खाने से युवक की मौत
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के अलमऊ गांव निवासी एक युवक की बुधवार की देर रात अधिक नशे के चलते मौत हो गई। युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलमऊ गांव निवासी देवेंद्र कुमार (24) पुत्र स्व. अनार सिंह मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित माहेश्वरी नगर में एमआईडीसी कंपनी में सिक्योरिटी कांट्रैक्टर का काम करता था। वह बुधवार शाम को पवन एक्सप्रेस से अपने घर ज्ञानपुर आया था। थोड़ी ही देर बाद वह गैस लेने की बात कहकर घर से निकला और करीब एक घंटे बाद कुछ दवाएं लेकर घर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि कई गोली दवाएं उसने एक साथ खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने एंबुलेंस से उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेने की कोशिश की तो परिजनों ने जिला चिकित्सालय दिखाने की बात कहकर शव देने से इंकार कर दिया। पुलिस संग परिजन देर रात उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां भी डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह मुंबई में गलत संगत के चलते नशे का आदी हो गया था। इसके चलते उसे कुछ दिन पूर्व मुंबई के नशामुक्ति केंद्र में रखा गया था। लेकिन, उसकी नशे की लत मेें कोई सुुुधार नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed