फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आज से छोटे वाहनों के लिए खुलेगा कैंट-लहरतारा मार्ग

आज से छोटे वाहनों के लिए खुलेगा कैंट-लहरतारा मार्ग

Sun, 01 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आज से छोटे वाहनों के लिए खुलेगा कैंट-लहरतारा मार्ग
चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद डेढ़ महीने से बंद पड़े कैंट-लहरतारा मार्ग को छोटे वाहनों के लिए रविवार से चालू कर दिया जाएगा। सेतु निगम की ओर से कैंट तिराहे के पास हाइटगेज लगा दिया गया है। इस पर रिफ्लेक्टर लगाने का दिशा निर्देश परियोजना प्रबंधक ने दिया है। साथ ही सुरक्षा के साथ काम को तेजी से कराया जा रहा है। बिजली सुरक्षा के लिए तारों को जमीन के अंदर किया जा रहा है, जहां खुले तार हैं वहां ज्वाइंटर के साथ टेप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि कैंट तिराहे के पास हाइटगेज लगाया गया है। जिधर बीम गिरी थी उधर का रास्ता अभी चालू नहीं कराया जा रहा है। केवल कैंट से लहरतारा जाने वाले मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोला जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद सर्विस लेन का निर्माण होने के बाद दूसरे तरफ का रास्ता खोला जाएगा। लोहे की बैरिकेडिंग निर्माण कार्य क्षेत्र तक करने के बाद ही इसे खोला जाएगा। बीते 15 मई को बीम गिरने से 15 लोगों की जान चली गई थी। हाल ही में करंट का झटका एक मजदूर को लग गया था। इसे देखते हुए विद्युत सुरक्षा के सारे प्रबंध किए जा रहे हैं, जिससे दोबारा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। इसके लिए बेतरतीब तारों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed