फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब वर्चुअल लुक में काशी पुराधिपति

अब वर्चुअल लुक में काशी पुराधिपति

Fri, 15 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अब वर्चुअल लुक में काशी पुराधिपति
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का ‘थ्रीडी वर्चुअल मॉडल’ जल्द ही सबके सामने होगा। पीएमओ के निर्देश पर काशी पुराधिपति के दरबार का थ्रीडी वर्चुअल लुक तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली आईआईटी की टीम को सौंपी गई है। इस थ्रीडी मॉडल को देश के सभी बड़े संग्रहालयों में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके जरिए देश-दुनिया के सैलानी और श्रद्धालु काशी पुराधिपति के दर्शन के साथ ही प्रस्तावित कॉरिडोर योजना के वास्तविक स्वरूप से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र को भव्य स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। मंदिर का विस्तारीकरण किया जा सके और श्रद्धालुओं को उच्चस्तरीय बुनियादी सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर विश्वनाथ कॉरिडोर का प्लान बनाया है। हालांकि यह पूरा प्लान क्या है और विश्वनाथ कॉरिडोर कैसा दिखेगा, यह अब तक साफ नहीं है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पीएमओ ने खुद इस मामले में पहल की है और विश्वनाथ मंदिर का फ्यूचर थ्री डी प्लान तैयार करने को कहा है। इसके लिए दिल्ली आईआईटी की टीम मंदिर परिक्षेत्र का सर्वे शुरू कर चुकी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह के मुताबिक इस थ्रीडी वॉक थ्रू के जरिए एक तो देश-दुनिया के श्रद्धालु और सैलानी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का वर्चुअल टूर कर सकेंगे, वहीं इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में जो गलतफहमियां हैं, वो भी दूर हो जाएंगी। पहली बार कॉरिडोर का वास्तविक स्वरूप सबके सामने होगा। बता दें कि कॉरिडोर का ऑफिशियल ब्लूप्रिंट जारी न होने से इसे लेकर शंकाएं भी हैं और विवाद भी। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed