फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ताकत को पहचानकर आगे बढ़ें नौजवान: माता प्रसाद पांडेय

ताकत को पहचानकर आगे बढ़ें नौजवान: माता प्रसाद पांडेय

Mon, 11 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
ताकत को पहचानकर आगे बढ़ें नौजवान:  माता प्रसाद पांडेय
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रविवार को छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में देश में युवाओं के हालात, परिसरों की स्थिति आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अब समय आ गया है जब नौजवानों को ताकत पहचानकर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान बनारस समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के छात्रसंघ पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह स्थल पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल दूबे के संयोजन में आयोजित समारोह में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि देश को विकास की राह पर ले जाने में नौजवानों की भूमिका अहम है। राजनीति की पहली पाठशाला छात्रसंघ होती है। नौजवान जिस काम को ठान लेता है, उसमें जीत अवश्य मिलती है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए माता प्रसाद ने कहा कि जो केवल मन की बात करेगा वो काम की बात क्या करेगा। इसलिए पीएम से उम्मीद मत करिए, अपने मिशन में आगे बढ़ते रहिए। अपने हक के लिए अंहिसापूर्ण तरीके से सड़क पर उतरने की जरूरत है। रोजगार की बात सरकार नहीं करती है। जब तक हाथ खाली रहेगा तब तक पेट कैसे भरेगा। विशिष्ट अतिथि सपा प्रवक्ता राजीव राय ने भी प्रदेश सरकार पर युवाओं के साथ रोजगार, शिक्षा के नाम पर धोखा करने का आरोप लगाते हुए युवाओं को आवाज उठाने के लिए आह्वान किया। इस दौरान माता प्रसाद ने बनारस के अलावा गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, संतकबीरनगर आदि जगहों से छात्रसंघ के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र पटेल, मनोज राय धूपचंडी, सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, प्रदीप जायसवाल आदि सपा नेता और छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed