{"_id":"5b11b35e4f1c1ba66e8b5bce","slug":"171527886686-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपीटर गन जब्त, लाइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपीटर गन जब्त, लाइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत बृज इनक्लेव कॉलोनी में ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने डॉ. कीर्तिराज सिंह की लाइसेंसी रिपीटर गन जब्त कर लिया है। इसके साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए शुक्रवार को डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, गुरुवार की इस घटना को लेकर दूसरे दिन भी कॉलोनी और आसपास के लोगों में खासी चर्चा होती रही।
बृज इनक्लेव कॉलोनी स्थित लायन इनक्लेव अपार्टमेंट में रहने वालों ने गुरुवार की रात सौ नंबर पर कॉल कर शिकायत की थी कि उनकी बिल्डिंग के समीप हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सभी भयभीत हैं। सूचना पाकर पुलिस तफ्तीश के लिए पहुंची इसी बीच फायरिंग से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामला एसएसपी आरके भारद्वाज के संज्ञान में आया तो उन्होंने भेलूपुर इंस्पेक्टर को असलहा जब्त कर लाइसेेंस निरस्त कराने को कहा। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर लापरवाह तरीके से फायरिंग कर भय का माहौल पैदा करने के आरोप में रिपीटर गन को जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।