{"_id":"5b0affbd4f1c1b9b6e8b4d97","slug":"171527447485-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवींद्र और काजल ने जीती क्रास कंट्री दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवींद्र और काजल ने जीती क्रास कंट्री दौड़
Updated Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बाबा हरिहरनाथ की स्मृति में रविवार को आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में रवींद्र कुमार पटेल और काजल यादव ने क्रमश: बालक एवं बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। दौड़ के विजेताओं को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बंगलूरू से स्वर्ण और रजत पदक जीतकर लौटे मास्टर्स एथलीट महादेव प्रजापति का अभिनंदन भी किया गया।
बालक वर्ग में आयोजित 12 किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ चकवां मंदिर से खिलाड़ी शेखर पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। चकवां मंदिर गेट से शुरू हुई रेस मवैया, तेजीपुर, भगवानपुर, भुड़की होते हुए जीआईसी मैदान में आकर संपन्न हुई जबकि बालिका वर्ग की रेस जीआईसी मैदान में कराई गई। बालक वर्ग में रवींद्र पटेल प्रथम, विजेंद्र द्वितीय, चंदन तृतीय, संदीप चतुर्थ, बृजेश पांचवें और किशन कुमार छठे स्थान पर रहे। उधर, बालिका में काजल यादव प्रथम, रोशनी यादव द्वितीय, साधना सिंह तृतीय, अनिता पटेल चतुर्थ, शिवानी मौर्य पांचवें और सोनी छठे स्थान पर रहीं। ज्ञानपुर के शहीद पार्क में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छुपी प्रतिभाएं निखरती हैं। कार्यक्रम में बंगलूरू में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला प्रक्षेप में स्वर्ण, लंबी कूद, त्रिकूद और 100 मीटर में रजत पदक जीतने वाले मास्टर्स एथलीट महादेव प्रजापति का स्वागत किया गया। इस मौके पर चेयरमैन हीरालाल मौर्य, श्यामधर उपाध्याय, प्रमोद पाल, रामआसरे सिंह, विजय तिवारी, सुरेंद्र बिंद, मनोज उपाध्याय, कैलाशनाथ पाल, नन्हकू आदि मौजूद रहे।