फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा

अवैध अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा

Sun, 27 May 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अवैध अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा
ज्ञानपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विकास कार्यों में तेजी लाने, केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वहीं, भदोही विधायक की शिकायत पर अवैध नर्सिंग होम, अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच कराने का फैसला करते हुए टीम गठित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जिले में जल संरक्षण, मेड़ पर पेड़, जनता की सरकार जनता के द्वार जैसे काम मिसाल साबित होंगे। बिजली कटौती पर अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और गंदगी होने पर नगर पालिका गोपीगंज के ईओ के प्रति नाराजगी जताई। सीएमओ के प्रति सांसद ने तल्खी दिखाई। कहा कि केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है, लेकिन गरीबों को उनका समुचित लाभ नहीं मिल रहा। यह चिंता का विषय है। अधिशासी अभियंता नलकूप को खराब नलकूपों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में धांधली और लापरवाही की शिकायत पर नाराजगी जताई। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराएं।
विज्ञापन

भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने जिले में अवैध ढंग से संचालित नर्सिंग होम और दुर्घटना में मृत लोगों के पोस्टमार्टम में हीलाहवाली की बात कही। सांसद ने टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी सचिंद्र पटेल, शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, सीडीओ हरिशंकर सिंह, आरबी मौर्य, प्रकाश नारायण श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed