{"_id":"5afddb1b4f1c1be1408b60a3","slug":"171526586139-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अस्पतालों पर नहीं हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अस्पतालों पर नहीं हो रही कार्रवाई
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार भले ही गंभीर हो, लेकिन जिले का स्वास्थ्य महकमा संजीदा नहीं है। विभाग की कृपा से जिले में 16 अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्र आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। कमीशनखोरी के खेल में सब कुछ छिप जा रहा है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने भले जोर दे रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में फल-फूल रहे भ्रष्टाचार में कोई कमी नहीं आई है। इसकी बानगी भदोही जिले में देखी जा सकती है। यहां बिना पंजीकरण के मनमाने तरीके से क्लीनिक खोलकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों में 16 से अधिक अवैध क्लीनिक और जांच केंद्रों का संचालन हो रहा है लेकिन इनकी संख्या इससे अधिक है। अस्पतालों में कुछ दिनों तक कंपाउडंरी करने के बाद बिना झोलाछाप चिकित्सक बन कर क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्र चला रहे हैं। विभाग के पास इनकी सूची होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जंगीगंज, गोपीगंज, माधोसिंह बाजार, भदोही, सुरियावां आदि इलाकों में इनकी संख्या अधिक है।