फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईआईटी में विदेशी छात्रों का बढ़ेगा दाखिला0

आईआईटी में विदेशी छात्रों का बढ़ेगा दाखिला0

Sun, 01 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी में विदेशी छात्रों का बढ़ेगा दाखिला0
वाराणसी। देश भर के आईआईटी में अब विदेशी छात्रों का दाखिला बढ़ाया जाएगा। पीएचडी, मास्टर डिग्री में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों को संस्थान की ओर से स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। शनिवार को आईआईटी बीएचयू में आयोजित निदेशकों की बैठक में इसका फैसला हुआ।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर आईआईटी बीएचयू में हुई बैठक में कई शिक्षा, विकास, खेलकूद आदि से जुड़े बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दोपहर बारह बजे से शुरू होकर करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, पटना समेत 11 संस्थानों के निदेशकों ने संस्थानों में विदेशी छात्रों की संख्या कम होने पर चिंता जाहिर करते हुए इसे अगले सत्र से बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सहमति बन गई। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने बताया कि पीएचडी, मास्टर डिग्री में दाखिला लेने वाले छात्रों को खुद ही फीस जमा करनी होगी जबकि पहले विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय इनका फीस वहन करता था।
विज्ञापन

इसके बाद भी छात्र पीएचडी में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब ऐसे छात्रों को न केवल फीस में छूट मिलेगी बल्कि स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। इसके अलावा आईआईटी में होने वाले खेलकूद समारोह इंटर आईआईटी मीट में छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से इससे पहले जोनल मीट कराने का निर्णय लिया गया है। यह प्रस्ताव पहले स्पोटर्स बोर्ड में रखा जाएगा। आईआईटी बीएचयू की तरह ही अन्य संस्थानों में इंडक्शन प्रोग्राम चलाने के बारे में निदेशकों ने जानकारी ली। प्रो. संगल ने बताया कि अब इंडक्शन प्रोग्राम में आईआईटी के शिक्षक भी आकर छात्रों को प्रेरित करेंगे। इस दौरान 11 आईआईटी के निदेशक बैठक में मौजूद रहे, जबकि चार ने वीडियोकांफ्रेंसिंग ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed