फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   श के मुख्य आर्थिक सलाहकर प्रो. अरविंद सुब्रमण्यम बोले

श के मुख्य आर्थिक सलाहकर प्रो. अरविंद सुब्रमण्यम बोले

Mon, 19 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
श के मुख्य आर्थिक सलाहकर प्रो. अरविंद सुब्रमण्यम बोले
वाराणसी। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रो. अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा कि जीएसटी आने वाले दिनों में आर्थिक विकास का एक बेहतरीन मॉडल बनेगा। क्योंकि इसके लागू होने से केंद्र और राज्य सरकार एक साथ कर निर्धारण और नीति नियोजन करने में समर्थ होंगे। बीएचयू अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल सेमीनार के समापन समारोह में भाग लेने आए प्रो. सुब्रमण्यम ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने इससे पहले सेमीनार में आर्थिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के साथ ही छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब भी दिया। कहा कि जीएसटी के पहले केंद्र और राज्य कर और कृषि को लेकर एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते थे। भारत की चुनौती शिक्षा और स्वास्थ्य है। इस क्षेत्र में बुनियादी सुधार करने में अब तक असमर्थ रहे हैं। प्रो. सुब्रमण्यम ने स्वीकारा कि शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार को साहसिक कदम उठाने की जरूरत है, जिससे कि मानवीय संसाधन उत्पादक हो सके। पिछले 25 साल में आर्थिक सुधार की आलोचना पर एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत की तुलना अन्य देशों से नहीं की जा सकती है। क्योंकि देश में लोकतंत्र और आर्थिक नीति का प्रवेश एक साथ हुआ। यही कारण है कि विकास की गति धीमी है। इसकी तुलना में चीन में आज भी लोकतंत्र नहीं है, इसलिए वहां विकास संभव हो सका। उत्तर प्रदेश में शिक्षा का सेलेबस अन्य विकसित प्रदेशों से पीछे हैं, इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed